NIN Network

गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के डाहुबेड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय देवा पहाड़िया की हत्या उसके दामाद व अन्य लोगों ने पीट-पीटकर कर दी। घटना सोमवार देर शाम की है। मृतक के सिर, पीठ व बायीं आंख के नीचे व गर्दन पर बायीं ओर धारदार हथियार से गंभीर जख्म के निशान पाए गए हैं।

दामाद को दूसरी लड़की से हुआ प्‍यार
बैजनाथ पहाड़िया व धरमा पहाड़िया ने बताया कि धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या की गई है। सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी कृष्णा कुमार ने भी मामले की पुष्टि की है।

दामाद को दूसरी लड़की से हुआ प्‍यार
बैजनाथ पहाड़िया व धरमा पहाड़िया ने बताया कि धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या की गई है। सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी कृष्णा कुमार ने भी मामले की पुष्टि की है।बिनोद पहाड़िया के बड़े भाई धरमो पहाड़िया ने बताया कि बिनोद पहाड़िया कुछ दिनों से अपने ससुराल डाहुबेड़ा गांव में रह रहा था। इस दौरान पड़ोस की एक युवती से उसका अवैध संबंध हो गया था, जिसका विरोध बिनोद की पत्नी करते रहती थी। इस बात को लेकर कई बार दोनो में विवाद भी हुआ था।

ससुर को रास नहीं आई दामाद की ओछी हरकतें
बिनोद के ससुर को यह बात रास नही आई। आक्रोश में आकर उसने सोमवार की रात सोया पाकर धारदार हथियार से दामाद बिनोद पहाड़िया का गुप्तांग काट दिया। जिससे बिनोद छटपटाने लगा। वह कमर से नीचे पूरा लहुलुहान हो गया।

गुस्से में आकर उसने धारदार हथियार से ससुर पर हमला कर दिया, जिससे देवा पहाड़िया की तत्काल मौत हो गई। किसी ने मामले की जानकारी सुंदरपहाड़ी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सुंदरपहाड़ी घटनास्थल पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *