NIN Network

दिल्ली-एनसीआर पर मानसून की दस्तक के बाद से लगातार बारिश हो रही है। शनिवार सुबह हुई बारिश से आसपास का मौसम खुशनुमा हो गया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन सुबह से हो रही झमाझम बारिश से शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं हैं, जिसने वाहन चालकों और लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपडेट दिया है कि आज दिल्ली में कुल 56 जगहों पर जलभराव और पांच जगहों पर पेड़ गिरे। इसके साथ ही कुल चार जगहों पर दीवारें गिरी हैं जिससे 17 कार समेत 19 वाहन दब गए। मौसम विभाग ने शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि शनिवार और रविवार को तेज हवा के साथ जोरदार वर्षा हो सकती है।


इन इलाकों में बारिश से हुआ जलभराव
दिल्ली में हुई बारिश से पूसा रोड, शमशान घाट रिंग रोड, आजाद मार्केट, टिकरी बार्डर, पुराना किला रोड, उत्सव ग्राउंड, आइजीआइ रोड, अधचीनी लाल बत्ती, हमदर्द टी प्वाइंट, महारानी बाग के दोनों तरफ, संगम विहार टी प्वाइंट, तिमारपुर पुलिस स्टेशन के सामने, जीटी करनाल रोड डिपो, पांडव नगर रेल अंडर ब्रिज, लोनी गोल चक्कर, भजनपुरा बस स्टैंड, कापसहेडा से रजोकरी माता दीन मार्ग, सरिता विहार अंडर पास, किशनगंज रेल अंडर ब्रिज, गली नंंबर पांच ए ब्लाक बपरोला, गली नंबर 18 साध नगर, शाहपुर जाट सिरी फोर्ट, सराय रोहिल्ला स्टेशन, निमड़ी कालोनी अशोक विहार, डबल स्टोरी राजेंद्र नगर, मोदी मिल कालकाजी, कांति नगर ईस्ट सीमापुरी, गुरुद्वारा बाला साहिब बस स्टाप, ओखला औद्योगिक क्षेत्र, महरौली बदरपुलक्ष्मी नगर विकास मार्ग पर वर्षा से हुआ जलभराव।लक्ष्मी नगर विकास मार्ग पर वर्षा से हुआ जलभराव।नई दिल्ली जखीरा रेलवे अंडरब्रिज के नीचे वर्षा के कारण हुए जलभराव में से कुछ इस तरह निकलते वाहन चालकर रोड, डिफेंस कालोनी, महिपालपुर, लाजपत नगर, संगम विहार, मुनिरका, वजीराबाद रोड, करावल नगर, मंडोली, सबोली, हर्ष विहार, श्री राम कालोनी, भजनपुरा, शाहदरा, शास्त्री पार्क और सोनिया विहार, मंडावली पुलिया में जलभराव हुआ।

Courtesy

https://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-heavy-rains-cause-water-logging-on-delhi-ncr-roads-see-these-pics-of-water-logging-in-delhi-23464892.html

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *