NIN Network

भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर वरिष्ठ नेता राजेश अग्रवाल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया है। तीन साल पहले भी पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी थी। शहर के मुहल्ला कालीबाड़ी निवासी राजेश अग्रवाल पहले प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री रहे हैं। उनके एक बार फिर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनने पर शहरवासियों ने बधाई दी है। नेताओं ने भी उन्हें राजेश अग्रवाल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी है।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनने पर राजेश अग्रवाल ने पार्टी आलाकमान का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया जाना बड़े विश्वास की बात है।राजेश अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह निष्ठा से पार्टी के लिए काम करता रहा हूँ, वैसा ही आगे करता रहूंगा।

पांच बार के विधायक हैं राजेश अग्रवाल
पूर्व मंत्री राजेश अग्रवाल भाजपा के कद्दावर नेता है। बरेली के वैश्य बिरादरी में उनकी अच्छी पैठ है। भाजपा के टिकट पर छह बार शहर और कैंट क्षेत्र से विधायक चुने गए। राजेश अग्रवाल उन नेताओं में शामिल है जिन्हें पार्टी आलाकमान ने कई अहम मौकों पर खास जिम्मेदारी दी है।

राजेश अग्रवाल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल संघ की पृष्ठभूमि के नेता हैं। संघ और हिंदुत्व की विचारधारा को लेकर मुखर रहते हैं। बहुसंख्यक समाज के हितों और मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। बीजेपी ने एक बार फिर से एक कद्दावर नेता को अहम जिम्मेदारी दी है।

Agencies

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *