NIN Network

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव वीके पांडियन ने सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। पांडियन की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा मंजूरी भी दे दी गई। इस बीच, एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वीके पांडियन को ओडिशा सरकार की तरफ से एक बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है।

ओडिशा सरकार की तरफ से वीके पांडियन को 5T (ट्रांसफॉर्मेशनल इनिशियटिव्स) और नबीन ओडिशा के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

सीधे मुख्यमंत्री के साथ काम करेंगे पांडियन
बता दें कि ओडिशा में यह पद कैबिनेट मिनिस्टर की रैंक के बराबर है। एएनआई के मुताबिक, प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया गया है कि पांडियन इस पद पर काबिज होने के बाद सीधे मुख्यमंत्री के साथ काम करेंगे।

गौरतलब है कि आइएएस अधिकारी के रिटायरमेंट को लेकर ओडिशा में कई तरह की बातें चल रही थीं। कुछ लोगों का मानना था कि पांडियन विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, कुछ लोगों ने पहले ही यह कह दिया था कि नवीन की सरकार में पांडियन को कैबिनेट मिनिस्टर बनाया जा सकता है।

पिछले कई दिनों से वीके पांडियन सुर्खियों में बने रहे। वह लगातार अपने जिलों के दौरे पर रहे। ऐसे में यह माना जा रहा था कि प्रदेश की राजनीति में वह जल्द ही कदम रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *