NIN Network

भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड कबीर नगर इलाके में रहने वाले भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू को फोन कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।

इस मामले में कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह की शिकायत पर भेलूपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ गाली गलौज और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शुक्रवार की रात्रि में एक अनजान नंबर से फोन आया
उनका आरोप है कि शुक्रवार की रात्रि में एक अनजान नंबर से फोन आया। उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद इस नंबर से शनिवार दोपहर 12:17 बजे के बाद फोन आया। फोन संजय सिंह ने उठाया।

फोन करने वाला गाली – गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर संजय सिंह ने फोन काट दिया। इसके बाद फिर से दोपहर 2:42 बजे पर नंबर से फोन आया।

फोन करने वाला भाजपा सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह और संजय सिंह को गाली देना एवं जान से मारने की बात करने लगा। संजय का कहना है कि डर के कारण उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद भी लगातार फोन आता रहा है।

Agencies

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *