NIN Network

Bihar Assembly Speaker भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव (Nand Kishore Yadav) के नाम पर मुहर लगा दी है। मंगलवार की सुबह 10.30 बजे विधिवत नामांकन के बाद यादव विधानसभा अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। भाजपा के सात बार विधायक रह चुके नंद किशोर यादव पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नीतीश सरकार में कई विभागों के मंत्री रहे हैं।

यादव का सर्वाधिक लंबा कार्यकाल पथ निर्माण मंत्री के रूप में रहा है। 34 वर्ष से भाजपा विधायक रहे नंद किशोर यादव 1969 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। पार्टी के अंदर उनका नाम बड़े यादव नेता के रूप में शुमार है। बिहार भाजपा के नेताओं में नंद किशोर का नाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उम्दा समन्वय के लिए जाना जाता है।

यादव को पहले भी मिल चुकी है बड़ी जिम्मेदारी
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने 2003 में यादव को बिहार राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का संयोजक भी बनाया था। वहीं, 2013 में बिहार भाजपा के सत्ता से बाहर होने के बाद पार्टी ने नंद किशोर को नेता प्रतिपक्ष बनाकर बड़ा संदेश दिया था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Kishor) ने एक फिर से विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नंद किशोर के नाम की घोषणा कर यादव वोट बैंक को साधने की नए सिरे से पहल तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *