(VHP demands bulldozer on stone pelters’ houses in Guna, MP): मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती पर निकाले जा रहे जुलूस पर पथराव के बाद से तनाव का माहौल जारी है। पथराव की घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों द्वारा हनुमान चौक पर विरोध प्रदर्शन हुआ।
इस दौरान स्थिति को बेकाबू होता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। प्रदर्शन में शामिल लोग हनुमान जयंती शोभा यात्रा पर हमले के आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग
इन्होंने मांग की है कि पत्थर मारने वाले सभी अपराधियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाए और इनके घरों पर बुलडोजर चलाए जाएं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कर्नलगंज में दोबारा घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद वे वापस कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।
गुना के हनुमान चौराहे पर करीब 11:30 बजे से कार्यकर्ता एकजुट होने लगे थे। सभी कलेक्टर ऑफिस में एक ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इसमें आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई। करीब दोपहर 12 बजे कार्यकर्ता रवाना हुए, लेकिन एक टोली हॉट रोड की तरफ जाने लगी।
15 मिनट तक चला घटनाक्रम
यहां जगत सिनेमा के पास से पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। ये जगदीश कॉलोनी होते हुए पोस्ट ऑफिस के सामने से कर्नलगंज में घुसने का प्रयास करने लगे। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के पीछे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें वापस खदेड़ा। करीब 15 मिनट तक घटनाक्रम चला इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट की तरफ रवाना किया गया। इसके बाद इन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात है। कुशवाह ने अपनी शिकायत में कहा है कि डीजे हटाने को लेकर हुए झगड़े के दौरान आमीन पठान ने थार गाड़ी चला रहे रजत ग्वाल पर पिस्तौल से फायर किया। गोली रजत के कान के पास से होकर गुजरी। उसके बाद रजत पर लाठी डंडों से हमला किया गया। जिससे उसके हाथ में चोट आई है। शोभायात्रा में शामिल अन्य लोगों को भी लाठी, पत्थरों से मारा गया।
इस बीच पता लगा है कि गुना में जिन मुसलमानों ने हनुमान जयंती शोभा यात्रा पर पत्थर फेंके थे उनका लीडर विकी पठान कांग्रेसी नेता है। उसने कांग्रेस के टिकट से काउंसलर का चुनाव भी लड़ा था जिसे वो हार गया था।
गुना में हनुमान जयंती शोभा यात्रा पर पत्थर फेकने वालों का लीडर विकी पठान, कांग्रेसी नेता निकला। कांग्रेस के टिकट पर काउंसलर का चुनाव हार चुका है।
और आज पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया है की शोभा यात्रा उसी रूट से निकली जिस रूट से हर साल निकलती थी
कल एक पुलिस अधिकारी ने गलत बयान दिया… pic.twitter.com/aD6ANSQ3Ea
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) April 13, 2025
Agencies