मंगलवार, 15 सितंबर 2026 | Loading Time...
मंगलवार, 15 सितंबर 2026 | Loading Time...

मामा को रास्ते से हटाने के लिए भांजे ने रचा खौफनाक खेल, पत्नी से बातचीत का विरोध पड़ा भारी

प्रकाशित: July 4, 2026, 11:18 AM | राष्ट्रीय समाचार
मामा को रास्ते से हटाने के लिए भांजे ने रचा खौफनाक खेल, पत्नी से बातचीत का विरोध पड़ा भारी

एक सप्ताह पहले सड़क किनारे दर्जी की हत्या की घटना का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। हत्या मृतक के दूर के रिश्ते में लगने वाले भांजे ने अपने दोस्त की मदद से की थी। हत्यारोपित भांजा फोन पर दर्जी की पत्नी से बात करता था। दर्जी ने उसे ऐसा करने से मना किया था और डांट दिया था। इसी की रंजिश में उसने हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपित भांजे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।


हत्या की वारदात 13 मार्च की रात की है। टांडा थाने की चौकी सैदनगर क्षेत्र के अहमदाबाद गांव निवासी कुंवरपाल उर्फ कलुआ दर्जी था। उसकी सैदनगर में कपड़े सिलाई की दुकान थी। 13 मार्च की रात वह दुकान बंद घर बाइक से घर के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंच सका।


लालपुर-सैदनगर रोड किनारे उसका शव मिला था। शरीर पर चोट के निशान होने के कारण उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही थी। स्वजन ने हत्या के विरोध में सड़क पर जाम भी लगाया था। पुलिस ने मृतक के भाई अपुल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।


सोमवार को पुलिस ने दो लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इनमें मिलक कोतवाली के गहलोइया गांव का जितेंद्र और शहजादनगर थाना क्षेत्र के निपनिया गांव का वीरेंद्र है। पुलिस ने दोनों को भटपुरा मजरा के आगे मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने दर्जी की हत्या करना स्वीकार किया।


हत्या मफलर से गला घोंटकर की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मफलर, स्प्लेंडर बाइक, दो मोबाइल, बीयर की तीन खाली कैन आदि सामान बरामद किया। टांडा कोतवाली प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि मामला एक तरफा प्रेम प्रसंग का है। कुंवरपाल की पत्नी से हत्यारोपित वीरेंद्र मोबाइल पर बात करता था। वह रिश्ते में कलुआ का भांजा लगता है।


वीरेंद्र ने भांजे से मना किया था कि वह उसकी पत्नी से बात न किया करे। इसी बात की रंजिश में उसने कलुआ को रास्ते से हटाने की योजना बना ली और अपने दोस्त जितेंद्र को उसमें शामिल कर लिया। घटना की रात दोनों कुंवरपाल की दुकान पर गए। इसके बाद तीनों साथ में दुकान बंद करके निकले और रास्ते में बीयर खरीदकर खेत के किनारे बैठ गए।


दोनों ने कुंवरपाल को बीयर पिलाई। नशे में होने पर मफलर से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में शव सड़क किनारे फेंककर भाग गए, ताकि लोगों को उसकी मौत सड़क हादसा लगे। हालांकि उनकी योजना कामयाब नहीं हो सकी। दोनों को गिरफ्तार का न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।


Courtesy: Jagran


https://www.jagran.com/uttar-pradesh/rampur-nephew-kills-uncle-with-muffler-over-phone-calls-wife-tanda-murder-mystery-40181841.html