शनिवार, 7 मार्च 2026 | Loading Time...
शनिवार, 7 मार्च 2026 | Loading Time...

IND vs NZ: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच चौथी बार खेला जाएगा ICC टूर्नामेंट का फाइनल, नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम फिर न बन जाए \'काल

प्रकाशित: March 6, 2026, 3:29 PM | क्रिकेट
IND vs NZ: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच चौथी बार खेला जाएगा ICC टूर्नामेंट का फाइनल, नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम फिर न बन जाए \'काल

नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 अब समाप्‍त होने वाला है। एक मैच के बाद विजेता टीम का पता चल जाएगा। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रविवार, 8 मार्च को भारत का सामना न्‍यूजीलैंड से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा।


चौथी बार भारत और न्‍यूजीलैंड टीम आईसीसी इवेंट्स के फाइनल में टकराने जा रही है। इससे पहले हुई 3 टक्‍कर में न्‍यूजीलैंड ने 2 बार बाजी मारी है। फाइनल मैच अहमदाबाद में खेला जाना है, ऐसे में फैंस को पुराना डर भी सता रहा है।


चैंपियंस ट्रॉफी 2000

चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में न्‍यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 4 विकेट से शिकस्‍त दी थी। सौरव गांगुली (117) के शतक और सचिन तेंदुलकर (69) के अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 264 रन बनाए थे। 265 रन के टारगेट को कीवी टीम ने 2 बॉल पहले चेज कर लिया था। क्रिस केर्न्स ने नाबाद 102 रन की पारी खेली थी।


WTC फाइनल 2021

वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के पहले ही फाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्‍लैंड से हुआ था। साउथेम्प्टन के द रोज बाउल में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया को 8 विकेट से शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। भारत ने पहली पारी में 217 और दूसरी पारी में 170 रन बनाए थे। जवाब में कीवी टीम ने पहली इनिंग में 249 और दूसरी पारी में 140 रन बनाकर मैच को जीत लिया था।


चैंपियंस ट्रॉफी 2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में एक बार फिर भारत और न्‍यूजीलैंड की टक्‍कर हुई। हालांकि, इस बार बाजी भारतीय टीम ने मारी और 4 विकेट से निर्णायक मैच जीता। न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 251 रन बनाए। जवाब में रोहित शर्मा (76) के अर्धशतक की बदौलत टीम इंडिया ने इस टारगेट को 49 ओवर में चेज कर लिया था।


नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम ने दिया जख्‍म

अब सवाल उठता है कि नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम से फैंस क्‍यो डर रहे हैं? टी20 विश्‍व कप 2026 में भारतीय टीम अब तक एक मैच ही हारी है। सुपर-8 के पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था।


यह टक्‍कर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में हुई थी। इससे पहले वनडे विश्‍व कप 2023 के फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया ने रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली टीम को करारी शिकस्‍त देकर ट्रॉफी जीतने का सपना चूर कर दिया था। ऐसे में कई फैंस इस ग्राउंड को अनलकी मानते हैं।