दिल्ली के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक रहेगा जल संकट, अभी कर लें स्टोर; DJB ने बताई वजह
नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने अंडरग्राउंड रिजर्वॉयर और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की वार्षिक फ्लशिंग प्रोग्राम के कारण 7, 9 और 10 फरवरी को कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित होने की जानकारी दी है। इस रखरखाव कार्य के चलते इन तारीखों पर संबंधित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति कम या बाधित हो सकती है। DJB ने लोगों से पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करने की अपील की है और असुविधा के लिए खेद भी जताया है।
7 फरवरी को श्री निवास पुरी जैसे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई। वहीं 9 फरवरी को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और ESI ओखला फेज-1 में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। 10 फरवरी को सबसे ज्यादा इलाके प्रभावित होंगे, जिनमें विपिन गार्डन, नवादा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, सिद्धार्थी एन्क्लेव, जैन रोड, शिशा गोदाम रोड, रामा पार्क, भगवती गार्डन, सैनिक विहार, रक्षा एन्क्लेव, दीवान एस्टेट लक्ष्मी विहार, तिलक एन्क्लेव, डिफेंस एन्क्लेव, गुरुद्वारा रोड आदि शामिल हैं।
इमरजेंसी नंबर किया जारी
DJB ने आपात स्थिति में पानी टैंकर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। निवासियों को सलाह दी गई है कि वे आवश्यकतानुसार पानी पहले से जमा कर लें। पानी टैंकर के लिए संपर्क नंबर हैं: 1916 (सेंट्रल कंट्रोल रूम, टोल फ्री), 1800117718, 18001217744 (NWS प्राइवेट लिमिटेड के लिए), तथा अन्य स्थानीय नंबर जैसे 8861113726 (कैलकाजी) और 26388976 (तुगलकाबाद)। DJB ने सार्वजनिक असुविधा के लिए फिर से खेद व्यक्त किया है।