Chandra Gochar 2025: भाई दूज तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, मानसिक तनाव से भी मिलेगी निजात
नई दिल्ली। देशभर में दीपोत्सव का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस क्रम में 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा है। वहीं, 23 अक्टूबर को चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज है। गोवर्धन पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाई जाती है। इसके अगले दिन यानी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा मनाई जाती है।
ज्योतिषियों की मानें तो मन के कारक चंद्र देव के तुला राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों को फायदा होगा। इनमें मेष और कन्या राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
चंद्र देव के तुला राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों के जीवन में विशेष बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके स्वभाव में उदारता आएगी। आप लोगों की मदद करने में आगे रहेंगे। माता जी से आत्मिक स्नेह और लगाव रहेगा। आप अपनी माता जी की सेवा करेंगे। उनके आशीर्वाद से आपको जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। भौतिक सुखों में आप समय और धन व्यय कर सकते हैं। वाहन सुख मिल सकता है। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ के योग है। परिवारजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
धनु राशि
चंद्र देव के तुला राशि के गोचर करने से धनु राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। भाई दूज तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बड़े भाई से कोई गिफ्ट मिलेगा। वहीं, बड़ी बहन से प्यार और स्नेह प्राप्त होगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। परिवारजनों के साथ आप रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ देखने को मिल सकता है। चंद्र देव की कृपा से शुभ कामों में सफलता मिलेगी। निवेश से लाभ मिलेगा। भाई दूज के दिन अपनों को सफेद रंग की चीजें भेंट करें।