शनिवार, 7 मार्च 2026 | Loading Time...
शनिवार, 7 मार्च 2026 | Loading Time...

Gold Price Today: दिवाली से एक हफ्ते पहले सोने और चांदी में ताबड़तोड़ तेजी, जानें आपके शहर में कितना हुआ दाम?

प्रकाशित: October 13, 2025, 10:46 AM | अर्थव्यवस्था
Gold Price Today: दिवाली से एक हफ्ते पहले सोने और चांदी में ताबड़तोड़ तेजी, जानें आपके शहर में कितना हुआ दाम?

आज 13 अक्टूबर को दिवाली से एक हफ्ते पहले सोने (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) में तूफानी तेजी देखी जा रही है। कमोडिटी मार्केट खुलते ही दोनों की रफ्तार तेज हो गई है। चांदी ने तो अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जाहिर है कि ये तेजी फेस्टिव सीजन की वजह से है।


सुबह 9.25 बजे एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव 1786 रुपये प्रति 10 ग्राम उछला है। वहीं चांदी में अभी 4750 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है।


कितना है Gold Price?

सुबह 9.37 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत 123,195 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसमें 1831 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। सोने ने अब तक 123,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 123,680 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 


कितनी है चांदी की कीमत?

सुबह 9.39 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 151,060 रुपये चल रही है। इसमें 4594 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है।


पटना में सोने का भाव सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 123,090 रुपये है। वहीं भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 123,290 रुपये है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 151,180 रुपये है।