शनिवार, 7 मार्च 2026 | Loading Time...
शनिवार, 7 मार्च 2026 | Loading Time...

हरियाणा में ऑनलाइन ठगी मामले का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की नकदी

प्रकाशित: October 13, 2025, 11:46 AM | हरियाणा
हरियाणा में ऑनलाइन ठगी मामले का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की नकदी

जाखल पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपित को काबू किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ बिंटू निवासी कोलगांव, जिला खड़थाल (राजस्थान) के रूप में हुई है। आरोपित से ठगी की गई रकम में से 10 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।


थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश ने बताया कि ढाणी सांचला निवासी राकेश ने शिकायत दी थी कि 7 नवंबर 2024 को एक व्यक्ति ने फोन पर उसके रिश्तेदार के एक्सीडेंट का झांसा दिया और इलाज के नाम पर उससे 27 हजार रुपये फोन पे के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।