शनिवार, 7 मार्च 2026 | Loading Time...
शनिवार, 7 मार्च 2026 | Loading Time...

Traffic Challan: गुरुग्राम में धड़ाधड़ कट रहे चालान, 10 महीने में 53 हजार से ज्यादा गाड़ियों पर हुआ एक्शन

प्रकाशित: October 14, 2025, 11:04 AM | हरियाणा
Traffic Challan: गुरुग्राम में धड़ाधड़ कट रहे चालान, 10 महीने में 53 हजार से ज्यादा गाड़ियों पर हुआ एक्शन

गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने हाइवे और एक्सप्रेसवे पर यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए लेन-ड्राइविंग नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। जनवरी 2025 से सितंबर 2025 तक लेन चेंज की अवहेलना करने वाले कुल 53,145 वाहन चालकों के चालान किए हैं।


इसके अलावा दिनांक सितंबर 2025 से अब तक कुल 2433 वाहन चालकों के चालान किए जा चुके हैं, जिनकी कुल जुर्माना राशि 18 लाख 25 हजार 500 रुपये है। पांच वाहन चालकों के खिलाफ धारा 285 बीएनएस के तहत विभिन्न थानों में अभियोग भी अकिंत कराए गए हैं।


लिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा लेन-ड्राइविंग सुनिश्चित कराने के लिए गलत लेन में ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत चालकों के खिलाफ एनएच-48, सोहना रोड और द्वारका एक्सप्रेस-वे पर एनएचएआई द्वारा लगाए गए कैमरों और ड्रोन की सहायता से भी चालान किए गए।


उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य यातायात का संचालन व्यवस्थित व सुगम बनाकर सड़कों पर वाहनों का संचालन सुरक्षित करना है। सड़क हादसों का एक मुख्य कारण गलत लेन में वाहन चलाना तथा अचानक लेन बदलना भी हैं, जिससे स्वयं तथा दूसरों की जानमाल को क्षति पहुंचती है।