मंगलवार, 15 सितंबर 2026 | Loading Time...
मंगलवार, 15 सितंबर 2026 | Loading Time...

भुवनेश्वर से मालकानगिरि जा रही बस में लगी आग, विधायक समेत 40 यात्रियों की बाल-बाल बची जान; वाहन जलकर खाक

प्रकाशित: March 21, 2026, 11:00 AM | मलकानगिरी
भुवनेश्वर से मालकानगिरि जा रही बस में लगी आग, विधायक समेत 40 यात्रियों की बाल-बाल बची जान; वाहन जलकर खाक

भुवनेश्वर। भुवनेश्वर से मालकानगिरि जा रही एक निजी नीलकंठ बस में आग लग गई। इस हादसे में चित्रकोण्डा विधायक मंगू खिलो समेत करीब 40 यात्री बाल-बाल बच गए। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।


बताया जा रहा है कि बस आंध्र प्रदेश के सालूर के पास तारापुरम के नजदीक पंचर हो गई थी, जिसके बाद अचानक उसमें आग लग गई। चालक को घटना की जानकारी मिलते ही उसने तुरंत सभी यात्रियों को बस से नीचे उतार दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू

सालूर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। 


बस में सवार यात्रियों को बाद में दूसरी सरकारी बस से उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया। हालांकि आग लगने से यात्रियों का सामान जलकर नष्ट हो गया।