गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 | Loading Time...
गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 | Loading Time...

जयपुर में हैरान करने वाला मामला, स्कूल के शौचलय में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

प्रकाशित: October 13, 2025, 11:44 AM | राजस्थान
जयपुर में हैरान करने वाला मामला, स्कूल के शौचलय में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक व्यक्ति पर एक बच्ची के साथ बलात्कार का आरोप लगा है।


पुलिस के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर एक निजी विद्यालय में घुसा और एक शौचालय में घुस गया था। यहां उसने एक सात साल की बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ बलात्कार किया।


पीड़िता ने शिक्षिका को बताई आपबीती

पीड़िता छात्रा ने बच्ची को इस घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के माता-पिता को विद्यालय प्रशासन ने सूचना दी। इस घटना को लेकर गांधी नगर थाने के प्रभारी ने बताया कि सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।


आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं, आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी घटना के बाद दीवार फांदकर भाग रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर अपना अपराध कबूल कर लिया है। (एजेंसी के इनपुट के साथ)