शनिवार, 7 मार्च 2026 | Loading Time...
शनिवार, 7 मार्च 2026 | Loading Time...

प्रयागराज में तीन मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो परिवारों को दमकलकर्मियों ने बचाया

प्रकाशित: October 13, 2025, 11:02 AM | उत्तर प्रदेश
प्रयागराज में तीन मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो परिवारों को दमकलकर्मियों ने बचाया

प्रयागराज। कर्नलगंज थानाक्षेत्र में लकड़मंडी स्थित तिकुनियां पार्क के पास रविवार देर रात एक पुराने तीन मंजिला मकान में शार्ट सर्किट से आग गई। जिससे दो परिवार ऊपर फंस गए।


आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद कर्नलगंज और लाटूश रोड से पहुंची दमकल की चार गाड़ियों की मदद से आग बुझानी शुरु की और दोनों परिवारों को सुरक्षित निकाला। हालांकि आग से गृहस्थी जलकर राख हो गई लेकिन किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।