शनिवार, 7 मार्च 2026 | Loading Time...
शनिवार, 7 मार्च 2026 | Loading Time...

रात को मुठभेड़ में पकड़ा और सुबह फरार... फिरोजाबाद पुलिस की ये कैसी सुरक्षा? दुष्कर्म के प्रयास का आरोपित ट्रॉमा से भागा

प्रकाशित: October 13, 2025, 10:59 AM | उत्तर प्रदेश
रात को मुठभेड़ में पकड़ा और सुबह फरार... फिरोजाबाद पुलिस की ये कैसी सुरक्षा? दुष्कर्म के प्रयास का आरोपित ट्रॉमा से भागा

सात वर्ष की बालिका से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपित सोमवार सुबह सरकारी ट्रामा सेंटर से भाग गया। आरोपित संतोष, निवासी ओमनगर, लाइनपार को रसूलपुर पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ में पकड़ा था।


पैर में गोली लगने के बाद कराया था भर्ती

पैर में गोली लगने के कारण उसे भर्ती कराया गया था। उसके साथ एक दारोगा और दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। उन्हें सुबह पांच बजे उसके भागने की जानकारी हुई।