लखनऊ के उत्तर रेलवे अस्पताल में आग लगने से मची अफरा-तफरी, मरीजों को सुरक्षित निकाला गया
लखनऊ। लखनऊ में उत्तर रेलवे के अस्पताल में सुबह आग लगी। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 5 बजे के आसपास ग्राउंड फ्लोर पर बने सर्वर रूम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। धुएं से मरीजों का दम घुटने लगा।
लखनऊ के इंडोर रेलवे हॉस्पिटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे अस्पताल में धुआं भर गया। लेकिन समय रहते मरीजों को बाहर निकाल लिया गया। बताया जाता है कि सर्वर रूम शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है। आग बुझा दी गई है।
रेलवे अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 5 बजे के आसपास ग्राउंड फ्लोर पर बने सर्वर रूम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। धुएं से मरीजों का दम घुटने लगा। मौके पर मौजूद स्टाफ ने सीसीयू में भर्ती 12 से अधिक मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। चूंकि आग सर्वर रूम में लगी थी इसलिए बिजली के तारों और उपकरणों के जलने से तेज धुआं उठ रहा था।
फायर अलार्म बजने से लोग सतर्क हुए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।