शनिवार, 7 मार्च 2026 | Loading Time...
शनिवार, 7 मार्च 2026 | Loading Time...

88 लाख का H-1B वीजा आज से लागू, इन लोगों ने ली राहत की सांस; क्या भारतीयों को होगा फायदा?

प्रकाशित: October 21, 2025, 4:15 PM | दुनिया
88 लाख का H-1B वीजा आज से लागू, इन लोगों ने ली राहत की सांस; क्या भारतीयों को होगा फायदा?

मौजूदा वीजा धारकों को राहत

यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) ने साफ किया कि यह 1 लाख डॉलर की फीस उन लोगों पर लागू नहीं होगी जो पहले से अमेरिका में वैध वीजा पर रह रहे हैं। इसमें F-1 स्टूडेंट वीजा धारक, L-1 इंट्रा-कंपनी ट्रांसफरी और मौजूदा H-1B वीजा धारक शामिल हैं। ये अपने वीजा की रिन्यूअल या एक्सटेंशन के लिए आवेदन कर रहे हैं।


USCIS ने यह भी कहा कि 21 सितंबर 2025 से पहले जमा किए गए किसी भी H-1B आवेदन पर यह फीस लागू नहीं होगी। इसके अलावा, H-1B वीजा धारक बिना किसी रोक-टोक के अमेरिका के अंदर और बाहर यात्रा कर सकते हैं। साथ ही, F-1 वीजा से H-1B वीजा में बदलाव करने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों को भी यह फीस नहीं देनी होगी।


भारतीयों पर क्यों पड़ा था ज्यादा असर ?

H-1B वीजा प्रोग्राम में भारतीय पेशेवरों की संख्या सबसे ज्यादा है। अमेरिका में करीब 3 लाख भारतीय H-1B वीजा पर काम कर रहे हैं। ये लोग ज्यादातर टेक्नोलॉजी और सर्विस सेक्टर में हैं। आंकड़ों के मुताबिक, हर साल नए H-1B वीजा में 70% भारतीयों को मिलते हैं। जबकि 11-12% चीनी नागरिकों को H-1B वीजा मिलता है ।


H-1B वीजा हाई स्किल्ड कामगारों को तीन साल तक अमेरिका में काम करने की परमिशन देता है। इसे तीन साल और बढ़ाया जा सकता है। हर साल 85,000 नए वीजा लॉटरी सिस्टम के जरिए दिए जाते हैं। इस छूट से भारतीय टेक प्रोफेशनल्स और छात्रों को अब अपने करियर और भविष्य की चिंता कम हो जाएगी।