सोमवार, 4 मई 2026 | Loading Time...
सोमवार, 4 मई 2026 | Loading Time...

फाल्टा में दोबारा वोटिंग के आदेश से भड़के अभिषेक बनर्जी, ज्ञानेश कुमार को भला बुरा कहा, विवादित चुनौती दी

प्रकाशित: May 3, 2026, 4:36 PM | राष्ट्रीय समाचार
फाल्टा में दोबारा वोटिंग के आदेश से भड़के अभिषेक बनर्जी, ज्ञानेश कुमार को भला बुरा कहा, विवादित चुनौती दी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की मतगणना 4 मई को होगी, लेकिन फाल्टा सीट को लेकर तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच सोशल मीडिया पर ठन गई है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को निशाने पर लिया है। उन्होंने बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के एक्स पोस्ट पर लिखा है कि तुम्हारे 'बांग्ला-विरोधी' गुजराती गैंग और उनके प्यादे ज्ञानेश कुमार के लिए मेरे डायमंड हार्बर मॉडल को जरा सा भी नुकसान पहुंचाने के लिए दस जन्म भी कम पड़ जाएगे। गौरतलब हो कि डायमंड हार्बर लोकसभा में आने वाली फाल्ट सीट पर वोटिंग के दौरान बीजेपी की बटन पर टेप लगा हुआ मिला था। आयोग ने विधानसभा के 285 केंद्रों पर दोबारा वोटिंग और अलग से मतगणना कराने का निर्णय लिया है।


फाल्टा से लड़ने की दी चुनौती

अभिषेक बनर्जी ने लिखा है कि तुम्हारे पास जो कुछ भी है, सब ले आओ। मैं पूरे भारत संघ (केंद्र सरकार) को चुनौती देता हूं फल्टा आओ। अपने सबसे ताकतवर लोगों को भेजो, दिल्ली से किसी 'गॉडफादर' को भेजो। अगर तुममें हिम्मत है, तो फल्टा से चुनाव लड़ो। बनर्जी ने यह हमला ऐसे वक्त पर बोला है जब चुनाव आयोग ने यूपी के आईपीएस अजय पाल शर्मा और टीएमसी कैंडिडेट जहांगीर खान के टकराव और फिर कुछ सीटों पर रीपोलिंग यानी दोबारा वोटिंग कराई है। इतना ही नहीं पूरे फाल्टा चुनाव क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। यह चुनाव क्षेत्र दक्षिण 24 परगना में आता है। जहां कल स्थानीय लोगों ने TMC नेताओं द्वारा कथित तौर पर दी गई धमकियों और मारपीट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

मालवीय पर क्यों भड़के बनर्जी

दरअसल बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने लिखा था कि डायमंड हार्बर मॉडल ढह गया। उन्हाेंने यह टिप्पणी अयोग के उस निर्देश के बाद की थी। जिसमें कहा गया था कि बंगाल की 144 फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों (सहायक मतदान केंद्रों सहित) पर 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच फिर से मतदान कराया जाए। वोटों की गिनती 24 मई 2026 को होगी।