मंगलवार, 15 सितंबर 2026 | Loading Time...
मंगलवार, 15 सितंबर 2026 | Loading Time...

पानीपत के सिवाह में भीषण सड़क हादसा, दो दर्जन गाड़ियां आपस में टकराईं; कई लोग घायल

प्रकाशित: March 21, 2026, 10:57 AM | दिल्ली
पानीपत के सिवाह में भीषण सड़क हादसा, दो दर्जन गाड़ियां आपस में टकराईं; कई लोग घायल

पानीपत। पानीपत के गांव सिवाह के पास शनिवार सुबह 7 बजे करीब दो दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में 4 से 5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया।

इस भीषण हादसे की सूचना मिलने के बाद सेक्टर थाना 29 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना में गाड़ियों को सड़क से हटाने के लिए क्रेन बुलावाई है। करीब 2 घंटे से जीटी रोड पर जाम की स्थिति बनी हुई है।