गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 | Loading Time...
गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 | Loading Time...

दिल्ली के नरेला में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 17 गाड़ियां

प्रकाशित: April 17, 2026, 12:04 PM | दिल्ली
दिल्ली के नरेला में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 17 गाड़ियां

बाहरी दिल्ली में नरेला औद्योगिक क्षेत्र की जूता फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नही है।

दमकल विभाग के मुताबिक, सुबह 7:45 बजे आग लगने की सूचना मिली। अभी तक 17 गाड़ियों को मौके पर भेजा जा चुका है। स्थानीय पुलिस, राहत व बचाव कार्य के लिए कई टीम व कैट्स एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं।

आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग शॉर्ट-सर्किट की आशंका जताई जा रही है।