मंगलवार, 15 सितंबर 2026 | Loading Time...
मंगलवार, 15 सितंबर 2026 | Loading Time...

दिल्ली के राजौरी गार्डन में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार

प्रकाशित: October 27, 2025, 10:20 AM | दिल्ली
दिल्ली के राजौरी गार्डन में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली में अमर कॉलोनी में वांटेड अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है।

बताया गया कि हत्या की कोशिश के मामले में शामिल आरोपी और पुलिस के बीच राजौरी गार्डन में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश की ओर से गोली चली, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया। पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।