शनिवार, 7 मार्च 2026 | Loading Time...
शनिवार, 7 मार्च 2026 | Loading Time...

Chhath Puja 2025: छठ पूजा पर रेलवे की बड़ी तैयारी, देशभर में 12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

प्रकाशित: October 22, 2025, 10:25 PM | समाचार
Chhath Puja 2025: छठ पूजा पर रेलवे की बड़ी तैयारी, देशभर में 12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

दीवाली के बाद अब देशभर में छठ पूजा को लेकर उत्साह चरम पर है। घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ से रेलवे स्टेशन खचाखच भरे हैं। छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्टूबर से हो जाएगी, ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक तैयारी की है।


रेलवे बोर्ड के निर्देश पर देशभर में 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं ताकि लोगों को अपने घर तक पहुंचने में परेशानी न हो।

पूर्व तट रेलवे के महाप्रबंधक परमेश्वर फुंकवाल ने बताया कि इनमें से केवल ईस्ट कोस्ट रेलवे की ओर से ही 367 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें से 76 ट्रेनें पहले ही शुरू हो चुकी हैं और अब तक 78 हजार से अधिक यात्री इसका लाभ उठा चुके हैं।


भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अन्य अधिकारी स्टेशनों पर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 900 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से स्टेशनों की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।


पूर्व मध्य रेलवे (ECR) की ओर से 1800 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें बिहार के लिए चलाई जा रही हैं।

ECR की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर अस्थायी प्रतीक्षालय, लाइन प्रबंधन, और आराम की व्यवस्था की गई है। भीड़ के हिसाब से जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।