शनिवार, 7 मार्च 2026 | Loading Time...
शनिवार, 7 मार्च 2026 | Loading Time...

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कोहरे का कहर, पुलिस की जिप्सी समेत कई वाहनों की टक्कर; एक की मौत और तीन घायल

प्रकाशित: February 3, 2026, 12:31 PM | समाचार
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कोहरे का कहर, पुलिस की जिप्सी समेत कई वाहनों की टक्कर; एक की मौत और तीन घायल

सोमवार रात को घना कोहरा होने के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित आसलवास गांव के समीप रोड किनारे खड़े कैंटर से ट्रक की टक्कर हो गई।


सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम घायलों को निकाल रही थी। इसी दौरान पीछे से आई एक इनोवा कार ने पुलिस की जिप्सी को टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि जिप्सी में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को घना कोहरा होने के कारण कोटपूतली से भिवाड़ी जा रहे एक ट्रक की आसलवास गांव के समीप रोड किनारे खड़े कैंटर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में राजस्थान के बहरोड़ के रहने वाले मनोज कुमार की मौत हो गई, जबकि ट्रक में लिफ्ट लेकर आ रहे एक युवक व कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम घायलों को निकालने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान पीछे से आई एक इनोवा कर पुलिस की जिप्सी से टकरा गई, जिससे इनोवा चालक वह एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


वहीं, गनीमत यह रही कि पुलिस की जिप्सी में उस समय कोई जवान मौजूद नहीं था। शव को बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवा दिया गया है, जबकि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। कसोला थाना पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।


हाईवे पर लगा जाम

हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटाकर यातायात को सुचारू कराया।