सोमवार, 3 अगस्त 2026 | Loading Time...
सोमवार, 3 अगस्त 2026 | Loading Time...

मेरठ: घर में मिला सिक्योरिटी गार्ड का गोली लगा शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

प्रकाशित: August 3, 2026, 12:17 PM | उत्तर प्रदेश
मेरठ: घर में मिला सिक्योरिटी गार्ड का गोली लगा शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

मेरठ। भोला रोड स्थित नीलकंठ कॉलोनी में सोमवार को 55 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड बालेंद्र का माथे पर गोली लगा शव उनके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई।


बालेंद्र धर मे अकेले रहते थे। शव के पास उनकी लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई, जिससे मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


लाइसेंसी पिस्टल पास में मिली

एसपी सिटी व सीओ ने भी मौके का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए। पुलिस प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बालेंद्र ने लाइसेंसी पिस्टल से आत्महत्या की या फिर उनकी हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। फिलहाल दोनों पहलुओं पर जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फारेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का राजफाश हो सकेगा।