गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 | Loading Time...
गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 | Loading Time...

UPPSC Mains Admit Card 2026: यूपी पीएससी मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड

प्रकाशित: March 21, 2026, 11:03 AM | उत्तर प्रदेश
UPPSC Mains Admit Card 2026: यूपी पीएससी मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से यूपी पीएससी मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार यूपी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे और मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार अब UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ओटीआर नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।


UPPSC Mains Admit Card 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

यूपीपीएससी ने पीसीएस मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर Recruitment Dashboard पर क्लिक करें।
  • इसके बाद CLICK HERE TO DOWNLOAD ADMIT CARD FOR ADVT. NO. A-1/E-1/2025, COMBINED STATE/UPPER SUBORDINATE SERVICES (MAINS) लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद ओटीआर नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।


इस दिन होगी परीक्षा

यूपी पीसीएस की मुख्य परीक्षा 29 मार्च से लेकर 01 अप्रैल, 2026 तक आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक संचालित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले जरूरी दिशा निर्देशों को अवश्य पढ़ लें। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड एवं आईडी प्रूफ को जरूर साथ लेकर जाएं। इसके अलावा, परीक्षा वाले दिन निर्धरित समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।